लखनऊ: कक्षा 6 की छात्रा ने बनाया अर्थक्वेक अलार्म मॉडल, भूकंप आने पर करेगा सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इधर कुछ सालों में उत्तर भारत में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। कई बार झटके इतने हल्के होते हैं कि भूकंप आने की जानकारी नहीं हो पाती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजधानी के सिटी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 की छात्रा काशवी ने अर्थ क्विक अलार्म का …

लखनऊ। इधर कुछ सालों में उत्तर भारत में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। कई बार झटके इतने हल्के होते हैं कि भूकंप आने की जानकारी नहीं हो पाती है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजधानी के सिटी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 की छात्रा काशवी ने अर्थ क्विक अलार्म का मॉडल बनाया है, घर में इस तरह का मॉडल लगाने से भूकंप आते ही अलार्म बज उठेगा और लोग समय रहते सतर्क हो जाएंगे, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बचाव होगा, इसकी खासियत यह है कि इसको खेत,मकान, दुकान कहीं पर भी लगाया जा सकता है।

काशवी ने अर्थक्वेक अलार्म का मॉडल अपने अध्यापकों की मदद से बनाया है। सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शनी में अर्थक्वेक अलार्म की लोगों ने काफी सराहना की।

काशवी ने अर्थक्वेक अलार्म के ही बारे में बताते हुए कहा कि यदि आप घर में सो रहे हो और आपके आसपास क्या हो रहा है,यह आपको जानकारी ना हो। इसी दौरान हल्का सा भूकंप आ जाए तो आपको पता नहीं चलेगा घर में अर्थक्वेक अलार्म लगा होगा, तो तत्काल वह बज उठेगा, जिससे आप सतर्क हो सकते हैं।

इस दौरान कक्षा 6 की ही छात्रा आराध्या ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मॉडल ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कम उम्र में भी इन बच्चों ने जिस तरह से दैनिक जीवन में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों का इस्तेमाल कर मॉडल तैयार किया था, वह प्रदर्शनी में आये अभिभावकों में उत्सुकता पैदा कर रहा था। इस दौरान छात्राओं ने हल्दी की मदद से छारीय पानी तथा मिट्टी की गुणवत्ता जांचने की भी जानकारी दी।

पढ़ें-अल्मोड़ा: मतगणना को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

संबंधित समाचार