उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के कुईथर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में कमरे में लगे पंखे के हुक से बंधे फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दही थाना थाना क्षेत्र के कुईथर निवासी किसान राकेश लोधी (25) …

उन्नाव। उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के कुईथर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में कमरे में लगे पंखे के हुक से बंधे फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दही थाना थाना क्षेत्र के कुईथर निवासी किसान राकेश लोधी (25) पुत्र अवधेश लोधी घर पर मोबाइल की दुकान चलाकर गुजर बसर करता था।

सोमवार दोपहर को घर की छत से लगे एक पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया। घटना के दौरान पत्नी खेत पर गयी थी। फांसी की खबर सुन परिवारीजन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिजनों ने दही थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा प्रशांत द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से उसके दो बच्चों प्रिंश (4), श्रद्धा (2) के सिर से पिता का साया छिन गया और पत्नी सुनीता का मांग से सिंदूर उजड़ गया। मृतक माता पिता का इकलौता पुत्र था।

यह भी पढ़ें:-बरेली: 10 मार्च होगी मतों की गणना, जीआईसी में हुई कर्मचारियों की ट्रेनिंग

संबंधित समाचार