रामपुर : ट्रैक्टर ट्राली ने डंपर को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने डंपर मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर क्षतिग्रस्त हो पलटने के साथ ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया …

रामपुर,अमृत विचार। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने डंपर मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर क्षतिग्रस्त हो पलटने के साथ ही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

सोमवार को रामपुर ओर से आ रहा डंपर जैसे ही गांव सौनकपुर के सामने पहुंचा कि सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने डंपर मे जोरदार टक्कर मार दी जिससे डंपर अनियंत्रित हो खड्ड मे जा पलटा।ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर राहगीर व ग्रामीण आ गए।डंपर के केबिन में फंसे घायल चालक क्षेत्र के गांव खंडिया निवासी अशोक कुमार पुत्र मोर सिंह को रहागीरों ग्रामीणों ने बामुश्किल बाहर निकाला।घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल डंपर चालक की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

संबंधित समाचार