यूपी चुनाव : जौनपुर में सपा ने पुलिस पर लगाया लाठीचार्ज का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की मछलीशहर विधानसभा के ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया बूथ पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने थानाध्यक्ष मीरगंज पर लाठियों से पीटने का आरोप लगाया है। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। मामले की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। जिले …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की मछलीशहर विधानसभा के ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया बूथ पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने थानाध्यक्ष मीरगंज पर लाठियों से पीटने का आरोप लगाया है। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। मामले की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। जिले में मछलीशहर विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया पोलिंग बूथ पर दोपहर में अचानक अफरातफरी मच गई। पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिह ने लाठियां भाजनी शुरू कर दिया।

इस दौरान कई सपा नेताओं की पिटाई की गई। आरोप है किसी ने फर्जी मतदान को लेकर पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां चलाई। लाठीचार्ज में जिला प्रवक्ता लोहिया वाहिनी नितिन यादव, सैफई मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड विधान सभा उपाध्यक्ष अशोक यादव, राजीव यादव, जय सिंह यादव, सन्तोष यादव और विवेक यादव घायल हो गये। नितिन यादव ने आरोप लगाया है वह बूथ से दूर एक घर में बैठे थे।

अचानक पहुचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश सिह ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। उनका कहना है कि उनके साथ बैठे अन्य लोगों को मारा पीटा गया। गांव मे तनाव व्याप्त होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ भी मौके पर पहुंच गये। उनका कहना है की फर्जी मतदान की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे थे। सिर्फ पुलिस ने लाठियां भांजी थी।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड के स्वादिष्ट फल काफल से जुड़ी मार्मिक कहानी

संबंधित समाचार