बहराइच: गैस पाइप लाइन की लीकेज से मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के भगवानपुर करिंगा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में गैस पाइप लीकेज के चलते आग लग गई। अग्निकांड में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाया। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर करिंगा के मजरा प्रह्लाद गांव निवासी उमेश पुत्र जियालाल का मकान फूस …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के भगवानपुर करिंगा गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में गैस पाइप लीकेज के चलते आग लग गई। अग्निकांड में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाया। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर करिंगा के मजरा प्रह्लाद गांव निवासी उमेश पुत्र जियालाल का मकान फूस का बना हुआ है। सोमवार को मकान में घर की महिलाएं गैस सिलेंडर और चूल्हा पर खाना बना रही थी।

तभी अचानक गैस पाइप लाइन में लीकेज के चलते आग लग गई। आग ने मकान को पूरी तरह से आगोश में ले लिया। मकान के अगले हिस्से में संचालित किराना और जूता चप्पल की दुकान को भी राख कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हलका लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।

यूपी चुनाव :-गोरखपुर: आत्मनिर्भर महिलाओं से जल शक्ति मंत्रालय करेगा वर्चुअल संवाद

संबंधित समाचार