बरेली: तस्कर की 8.5 करोड़ की संपत्ति पर लिया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पश्चिमी,अमृत विचार। एएसपी साद मियां खान की अगुवाई में बारादरी पुलिस ने कस्बा के कुख्यात स्मैक तस्कर रिफाकत अली की तस्करी से अर्जित करीब साढ़े आठ करोड़ की संपत्ति पर ढोल नगाड़े बजाकर कब्जा कर लिया। सोमवार को उसकी संपत्तियों पर सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैन्युपुलेटर्स) के आदेश के बोर्ड लगाकर उक्त संपत्ति …

फतेहगंज पश्चिमी,अमृत विचार। एएसपी साद मियां खान की अगुवाई में बारादरी पुलिस ने कस्बा के कुख्यात स्मैक तस्कर रिफाकत अली की तस्करी से अर्जित करीब साढ़े आठ करोड़ की संपत्ति पर ढोल नगाड़े बजाकर कब्जा कर लिया। सोमवार को उसकी संपत्तियों पर सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैन्युपुलेटर्स) के आदेश के बोर्ड लगाकर उक्त संपत्ति को खरीदने और खुर्द बुर्द नहीं करने की लोगों को हिदायत दी।

मोहल्ला सराय निवासी रिफाकत अली ने पिछले एक दशक में स्मैक तस्करी के धंधे से करोड़ो की चल अचल संपत्ति बनाई थी। रिफाकत के खिलाफ एक दर्जन स्मैक तस्करी की मुकदमें फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी और बारादरी थाना में दर्ज हैं। जिनमें से केवल फतेहगंज पश्चिमी में 9, बहेड़ी में एक और बारादरी में दो एनडीपीएस के मुकदमें है। रिफाकत को बारादरी पुलिस ने जेल भेजा है।

वहीं पुलिस को छानबीन में पता चला था कि रिफाकत का स्मैक का धंधा झारखंड से लेकर राजस्थान तक चल रहा था। पिछले समय दिल्ली में 80 करोड़ की स्मैक कर साथ रिफाकत का गुर्गा पकड़े जाने की चर्चा खूब चली थी। इसके बाद ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने को अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में सोमवार को एएसपी साद मियां खान की अगुवाई में बारादरी पुलिस ने दल बल के साथ फतेहगंज पश्चिमी पहुंचकर मुख्य बाजार में मौजूद दो दुकानें, ब्लॉक कार्यलय के सामने व्यवसायकि प्लाट, गांब गौतारा में मौजूद करीब तीन हेक्टेयर से अधिक खेतिहर जमीन,नेशनल हाइवे पर 378 बर्गमीटर प्लाट आदि पर कब्जा करके अपना बैनर लगा दिया।

ढोल नगाड़े बजाकर लाउडस्पीकर से बोलकर सभी को चेतावनी दे दी। कोई भी इस संपत्ति को न ही खरीदने और न ही खुर्द बुर्द करने का प्रयास करेगा। चेताया किसी ने ऐसा किया तो उसके साथ कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा पुलिस ने रिफाकत के सभी बैंक अकॉउंट और परिजनों के नाम लग्जरी कारें और बाइक को भी सील कर दिया है।

कार्रवाई के दौरान लोगों की जुटी रही भीड़

सोमवार को एएसएपी साद मियां की अगुवाई में पुलिस जब ढोल नगाड़े वालों को साथ लेकर कस्बे में पहुंची और कुर्क संपत्ति को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरु की इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों को पुलिस की इस कार्रवाई की खबर थी, लेकिन वहां से निकल रहे लोग अचानक पुलिस कर्मियों को देख चौंक गए। वहीं, तस्कर पर पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

ये भी पढ़ें-

बरेली: भोजीपुरा-लाल कुआं सेक्शन में ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार

संबंधित समाचार