बहराइच: ट्रैक्टर ट्रॉली को मैजिक ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ मार्ग पर पवही गांव के पास गन्ना लाद कर मिल जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में रात को पीछे से मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर का चालक उछल कर जमीन पर गिर गया। चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज क्षेत्र से गन्ना लाद …

बहराइच। लखनऊ मार्ग पर पवही गांव के पास गन्ना लाद कर मिल जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में रात को पीछे से मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर का चालक उछल कर जमीन पर गिर गया। चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज क्षेत्र से गन्ना लाद कर ट्रैक्टर ट्राली से चालक सोमवार रात को मिल जा रहा था। कैसरगंज थाना क्षेत्र के पवही गांव के पास गन्ना लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से एक मैजिक ने ठोकर मार द जिससे ट्रैक्टर चालक ड्राइविंग सीट से उछल कर सडक पर जा गिरा।और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार उमेश कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी बेलना पारा ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लादकर जरवल रोड चीनी मिल जा रहा था। हाईवे पर ग्राम पवही के निकट कैसरगंज की ओर से आ रही एक मैजिक वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर चालक उमेश बुरी तरह घायल हो गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया मैजिक गाड़ी का चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया है।मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें- बहराइच: कतर्नियाघाट जंगल में बाघों की गणना के लिए लग गए कैमरे, चिप में कैद होगी बाघ की तस्वीर

संबंधित समाचार