अलीगढ़:सीएससी सेंटर में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को दिया गया नारी गौरव सम्मान
अलीगढ़। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ में ई-गवर्नेंस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर में बेहतर तरीके से सीएससी सेंटर का संचालन करनी वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा अलीगढ़ में मदर्स टच एजुकेशनल सोसायटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला …
अलीगढ़। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ में ई-गवर्नेंस की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर में बेहतर तरीके से सीएससी सेंटर का संचालन करनी वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा अलीगढ़ में मदर्स टच एजुकेशनल सोसायटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन लेमन ट्री होटल में सोमवार को किया गया है। कार्यक्रम में एजीएम इंडस्ट्री यमुना एक्सप्रेस वे, स्मिता सिंह, चीफ मेडिकल आफिसर ईश्वर देवी बत्रा, असिस्टेंट कमिश्नर अंजुम निखत जाफरी, तृप्ता मैंगी व रश्मि मैंगी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया है।
नारी सम्मान समारोह
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नारी गौरव सम्मान समारोह में अलीगढ़ के बांकनेर निवासी दिव्या शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है। लखनऊ में इन्हें बुलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एजीएम इंडस्ट्री यमुना एक्सप्रेस वे, स्मिता सिंह, चीफ मेडिकल आफिसर ईश्वर देवी बत्रा, असिस्टेंट कमिश्नर अंजुम निखत जाफरी, तृप्ता मैंगी व रश्मि मैंगी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। को-आर्डिनेटर आरती मित्तल द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित लिखे व गाए गीत को यू-ट्यूब पर लांच किया गया। इसका म्यूजिक ललित शर्मा ने और वीडियोग्राफी शनावाज राजी ने की है।
आरती मित्तल ने बताया कि आर्य डांस अकादमी के बच्चों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। सभी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। नारी गौरव सम्मान के तहत पावर पिलर का अवार्ड मेडिकल कालेज की पूर्व हेड जकिया अरशद, डा. मणि भार्गव, मधु आंधीवाल को दिया गया। टार्च बियरर अवार्ड सादिया उस्मान को दिया गया। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
