अयोध्या: किन्नर बनकर वसूली कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के एक गांव में फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने वाले युवक को ग्रामीणों ने मंगलवार को धर दबोचा। युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना किन्नर समाज की मुखिया को भी दी है। बताया जाता है कि युवक खुद को …

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के एक गांव में फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने वाले युवक को ग्रामीणों ने मंगलवार को धर दबोचा। युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना किन्नर समाज की मुखिया को भी दी है। बताया जाता है कि युवक खुद को अयोध्या की किन्नर स्वर्गीय गुलशन बिंदू की बेटी भी बताता था।

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के तिवारी का पुरवा निवासी अभिषेक दूबे नकली किन्नर बनकर लोगों को परेशान कर रहा था, जिसे रसूलाबाद के ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई के बाद किन्नर समाज की मुखिया किन्नर पिंकी के हवाले कर दिया। नकली किन्नर के पास से मोबाइल फोन और कई सामान भी बरामद हुए हैं।

किन्नर पिंकी ने कहा युवक नकली किन्नर बनकर लोगों से वसूली करता था। लोगों से कहता था कि मैं गुलशन बिंदु की बेटी हूं। उन्होंने बताया हम अपने गुरु पर दाग लगता नही देख सकते हैं। किन्नर समाज ने  नकली किन्नर को पुलिस के हवाले करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

आरोप है कि कई महीनों से युवक किन्नर की वेशभूषा पहनकर लोगों को परेशान करके धन उगाही करता था। चौकी इंचार्ज पूरा बाजार राम अवतार राम ने बताया किन्नरों का मामला था। शहर से किन्नर की टीम आई थी जो फर्जी किन्नर अभिषेक दूबे को अपने साथ लेकर गई है। संबंधित मामलें की सूचना थानाध्यक्ष को दे दी गई है। ग्रामीणों से तहरीर ले ली गई है।

पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में टीन शेड लगे बांस मे लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार