सीतापुर : दो पक्षों में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
सीतापुर। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने खासा तूल पकड़ लिया। तैश में आकर एक पक्ष ने फायिरंग कर दी। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि गोली चलने से कोई घायल नहीं हुआ। घटना की खबर पाते ही मौके पर भारी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों …
सीतापुर। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने खासा तूल पकड़ लिया। तैश में आकर एक पक्ष ने फायिरंग कर दी। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि गोली चलने से कोई घायल नहीं हुआ। घटना की खबर पाते ही मौके पर भारी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला लोनियनपुरवा निवासी छोटू व यहीं के रहने वाले संजू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बात और बढ़ने पर एक पक्ष से छोटू नाम के युवक ने फयरिंग कर दी। सूत्र बताते हैं कि इस बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने कोतवाली में दोनों पक्षों से पूछताछ की है। घटना को लेकर सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अधिवक्ताओं के परिजनों की हत्या को लेकर वकीलों में नाराजगी, निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
