कन्नौज: गंगा में डूबा मछुआरा, तलाश में जुटे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर निवासी मछुआरा मंगलवार को गंगा में नहाने के लिए उतरा और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शूरू करवाई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका है। घटनाक्रम के अनुसार मेहंदीपुर निवासी सूरज मछुआरा है। वह अपने साथी के साथ मंगलवार …

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर निवासी मछुआरा मंगलवार को गंगा में नहाने के लिए उतरा और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शूरू करवाई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका है। घटनाक्रम के अनुसार मेहंदीपुर निवासी सूरज मछुआरा है। वह अपने साथी के साथ मंगलवार को कुसुमखोर पुल के पास मछली पकड़ने गया था।

दोपहर का समय था और धूप तेज थी। इससे उसे गर्मी लगी तो कांटा साथी को पकड़ा दिया और नहाने के लिए गंगा में उतर गया। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। यह देख साथी ने बचाने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर उसने शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने भी सूरज को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में उतारा। समाचार लिखे जाने तक युवक की खोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश के ईवीएम में धांधली वाले बयान पर भड़के केशव, कहा- मतगणना का इंतजार तो कर लेते सपा प्रमुख

संबंधित समाचार