बरेली: स्वयं सेविकाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
बरेली,अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सहायक अध्यापिका दिव्या …
बरेली,अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय शिविर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सहायक अध्यापिका दिव्या अग्निहोत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी। सहायक अध्यापिका श्वेता शर्मा ने समर्थ महिलाओं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महिला दिवस की सार्थकता एवं महिलाओं को पुरुषों से ऊंचे स्थान पर बताया गया। कुमारी भूमिका ने भारत की वीर एवं सबल महिलाओं के बारे में जानकारी दी।
कुमारी फरहीन सैफी ने महिला दिवस पर एक कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्राओं के साथ स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ़ सफाई तथा पौधारोपण भी किया।
ये भी पढें-
