बुलंदशहर: मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने दिया डेरा, जिलाध्यक्ष बोले- EVM की सुरक्षा करेंगे कार्यकर्ता
बुलंदशहर। यूपी चुनाव को देखते हुए जिले में मतगणना स्थल पर रातभर सपा समर्थक जुटे रहे। वाराणसी में EVM एक गाड़ी में मिलने की घटना के बाद अब सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर पहरेदारी बढ़ा दी है। मतगणना स्थल पर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी के पहुंचने से सपा कार्यकर्ता गुस्सा गए। …
बुलंदशहर। यूपी चुनाव को देखते हुए जिले में मतगणना स्थल पर रातभर सपा समर्थक जुटे रहे। वाराणसी में EVM एक गाड़ी में मिलने की घटना के बाद अब सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर पहरेदारी बढ़ा दी है। मतगणना स्थल पर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी के पहुंचने से सपा कार्यकर्ता गुस्सा गए। जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में सभी प्रत्याशी और हजारों कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर पहरा लगा दिया।
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि योगी सरकार प्रशासन के माध्यम से EVM में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहा है। ईवीएम को बदलने की कोशिश की जा रही हैं। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गाड़ियों के एकत्रित होने का क्या उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि अब 10 मार्च तक सपा के हजारों कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए यहीं मौजूद रहेंगे। EVM से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।
पढ़ें-आगरा: मणप्पुरम गोल्ड लोन लूटकांड में आरोपी के घर के आंगन से भारी मात्रा में निकला सोना
