Ukraine Russia War: कीव में हवाई अलर्ट घोषित, निवासियों से सुरक्षित स्थलों पर जाने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूक्रेन। युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास बुधवार की सुबह एक हवाई अलर्ट घोषित किया गया और निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों में जाने का अनुरोध किया गया। क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर कहा, ”कीव क्षेत्र – हवाई अलर्ट। मिसाइल हमले का खतरा है। सभी लोग तुरंत …

यूक्रेन। युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास बुधवार की सुबह एक हवाई अलर्ट घोषित किया गया और निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों में जाने का अनुरोध किया गया। क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने टेलीग्राम पर कहा, ”कीव क्षेत्र – हवाई अलर्ट। मिसाइल हमले का खतरा है। सभी लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

यूक्रेन पर हमला करने के करीब दो हफ्ते बाद रूसी सेना ने देश की तटरेखा पर बढ़त हासिल कर ली है। अजोव सागर पर स्थित मारियुपोल को रूसी सैनिकों ने कई दिनों से घेर रखा है और 4,30,000 लोगों की आबादी वाले इस शहर में मानवीय संकट बढ़ रहा है। कई दिनों से रूसी सेना ने यूक्रेन के शहरों को घेर रखा है और नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मानवीय गलियारे बनाने की कोशिशें विफल हो गयी हैं। ऐसी जानकारी है कि दो हफ्तों से चल रही इस लड़ाई में देश भर में हजारों लोगों की मौत हो गयी है जिसमें सैन्य और असैन्य नागरिक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

Ukraine Russia War: बरसती मिसाइलों के बीच फंसी पाक की छात्रा को भारत ने बचाया, अस्मा ने PM मोदी को बोला थैंक्यू

संबंधित समाचार