मुरादाबाद : हस्ताक्षर कर लिया तंबाकू व धूम्रपान न करने का संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नो स्मोकिंग डे पर जिला अस्पताल के तंबाकू उन्मूलन केंद्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों ने हस्ताक्षर कर खुद के साथ दूसरों को भी तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने और धूम्रपान न करने का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नो स्मोकिंग डे पर जिला अस्पताल के तंबाकू उन्मूलन केंद्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों ने हस्ताक्षर कर खुद के साथ दूसरों को भी तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने और धूम्रपान न करने का संकल्प लिया।

संकल्प लेने वालों में भवानी शंकर, के सिंह, अशोक, सुरेंद्र, सलमान, मेनपाल, संजू, बबीता देवी, रूमी, सनी आदि शामिल रहे। तंबाकू उन्मूलन केंद्र की मनोवैज्ञानिक सलाहकार रीमा यादव, सामाजिक कार्यकर्ता श्योवीर सिंह ने लोगों को तंबाकू उत्पादों के सेवन और धूम्रपान से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर सचेत किया। बताया कि यदि कोई आपके परिवार में पास पड़ोस में कोई धूम्रपान करता है तो उसे इस केंद्र तक ले आएं जिससे उन्हें तंबाकू सेवन से दूर रखने की काउंसलिंग और इलाज किया जा सके।

संबंधित समाचार