बरेली: जमीन के विवाद में घर में घुसकर हमला, सात पर रिपोर्ट
कैंट,अमृत विचार। ठिरिया निजाबत खां के रहने वाले साजिद खां ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी आमीन खां से साझे में प्लॉट खरीदने के लिए साढ़े सात लाख रूपये लिए थे। लेकिन किसी कारण प्लॉट का सौदा नहीं हो पाया। इस पर साजिद खां ने आमीन खां को उसके साढ़े सात लाख रुपये वापस कर दिये। …
कैंट,अमृत विचार। ठिरिया निजाबत खां के रहने वाले साजिद खां ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी आमीन खां से साझे में प्लॉट खरीदने के लिए साढ़े सात लाख रूपये लिए थे। लेकिन किसी कारण प्लॉट का सौदा नहीं हो पाया। इस पर साजिद खां ने आमीन खां को उसके साढ़े सात लाख रुपये वापस कर दिये।
इसके बाद आमीन खां व इरशाद कहने लगे कि यह पैसा कहीं और लगाया होता तो दोगुना हो गया होता। हमें इसका नफा तुमसे चाहिए। इस पर साजिद ने प्लॉट का सौदा नहीं होने पर मुनाफा देने की बात से इंकार किया तो उक्त दोनों आरोपी गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह वह भाग कर घर पहुंचा।
आरोप है कि पांच मार्च को सुबह करीब 8 बजे उक्त आमीन और इरशाद चार से पांच अज्ञात लोगों को साथ लेकर घर में घुसे और गाली गलौच व महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और किचन से छुरी लेकर हमला करने की कोशिश की। बचाव करने के दौरान आरोपी ने साजिद की पत्नी से अभद्रता की ओर उसे जबरन उठाकर गाड़ी में डालकर ले गए।
इस दौरान साजिद किसी तरह भागकर पड़ोसी इमरान के घर में घुस गया। आरोपी भी उसके पीछे दौड़कर पहुंचे गए और जान से मारने की बात कहने लगे। इस पर इमरान ने किसी तरह समझा बुझा कर मामला शान्त कराया। साजिद की तहरीर पर पुलिस ने आमीन खां, इरशाद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: एडीजी ने जोन के कप्तानों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
