हल्द्वानी: नैनीताल जिले की छह विधानसभाओं के लिए एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की कमान किस राजनीतिक पार्टी के हाथों में आएगी। हल्द्वानी में नैनीताल जिले की छह विधानसभाओं के लिए एमबीपीजी कॉलेज में  सुबह आठ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की कमान किस राजनीतिक पार्टी के हाथों में आएगी।

हल्द्वानी में नैनीताल जिले की छह विधानसभाओं के लिए एमबीपीजी कॉलेज में  सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर सुबह प्रत्याशियों के पहुंचने को सिलसिला शुरू हो गया। लालकुआं से निर्दलीय प्रत्याशी संध्या डालाकोटी सबसे पहले मतगणना स्थल पर नजर आईं। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी  जोगेद्र पाल सिंह रौतेला और सपा प्रत्याशी शुएब अहमद भी एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए। यहां चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना के लिए ईवीएम ले जाते कर्मचारी।

बात अगर मतदान की करें तो राज्य में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत मतदान किया। जबकि पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया।

टॉप न्यूज