यूक्रेन: बुखारेस्ट से 119 भारतीयों, 27 विदेशियों को लेकर हिंडन स्टेशन पहुंचा वायुसेना का विमान
नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना का एक विमान 119 भारतीयों और 27 विदेशियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर बृहस्पतिवार को सुबह यहां हिंडन वायु सेना स्टेशन पर उतरा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि यूक्रेन पर 24 फरवरी से शुरू हुए रूस के सैन्य हमले के कारण ये भारतीय एवं …
नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना का एक विमान 119 भारतीयों और 27 विदेशियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर बृहस्पतिवार को सुबह यहां हिंडन वायु सेना स्टेशन पर उतरा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि यूक्रेन पर 24 फरवरी से शुरू हुए रूस के सैन्य हमले के कारण ये भारतीय एवं विदेशी नागरिक युद्धग्रस्त देश में फंसे हुए थे।
यूक्रेन से लोगों को निकालने के लिए संचालित की गई कि यह वायुसेना की 17वीं उड़ान थी। यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से बंद है। ऐसे में भारत रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों के जरिए अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहा है। सूत्रों ने बताया कि वायुसेना का सी-17 सैन्य परिवहन विमान बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर हिंडन वायु सेना स्टेशन पर उतरा। उन्होंने बताया कि वायु सेना स्टेशन पर विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन ने भारतीयों एवं विदेशियों का स्वागत किया।
ये भा पड़ें-
व्हाइट हाउस: यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस
