BJP ने नवनिर्वाचित सभी MLA को बुलाया लखनऊ, गठबंधन के नेता भी रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। जिसमें देखा जा रहा है कि BJP शुरुआती रुझानों में आगे बड़ रही है। चुनाव में बीजेपी 264 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सपा 110, बीएसपी 4, कांग्रेस 4 और अन्य तीनों सीटों पर आगे चल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी के …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। जिसमें देखा जा रहा है कि BJP शुरुआती रुझानों में आगे बड़ रही है। चुनाव में बीजेपी 264 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सपा 110, बीएसपी 4, कांग्रेस 4 और अन्य तीनों सीटों पर आगे चल रहा है।

इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के सभी नव निर्वाचित MLA को लखनऊ में रहने के निर्देश दिए हैं। रुझानों के मुताबिक, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

चुनावी नतीजों पर चर्चा के दौरान जानकारों ने बताया कि रुझानों से आप खुद कांग्रेस के हाल को समझ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि अंतिम नतीजों के आने तक कांग्रेस की सीटों में और कमी दर्ज हो।

जारी रुझानों पर बीजेपी नेता समीर सिंह का कहना है कि यह पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की जीत है। लेकिन जनता बार बार बीजेपी की नीतियों में भरोसा कर रही है, जो लोग बीजेपी को अनावश्यक तौर पर घेरने की कोशिश करते हैं उन्हें जनता बेनकाब कर चुकी है।

पढ़ें-हल्द्वानी: ‘उत्तराखंड में PM मोदी और CM धामी की नीतियों को जनता का समर्थन’

संबंधित समाचार