रामपुर : मिलक से भाजपा की राजबाला जीतीं, बिलासपुर से बलदेव औलख आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की राजबाला जीत गई हैं तो बिलासपुर सीट से भाजपा के बलदेव औलख राज्यमंत्री अंतिम दौर की मतगणना में आगे निकल गए हैं। इस तरह रामपुर में भाजपा ने अपनी दो पुरानी सीटों पर वापसी कर सकती है। जिन तीन सीटों पर सपा की जीत हुई थी वही …

रामपुर,अमृत विचार। मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की राजबाला जीत गई हैं तो बिलासपुर सीट से भाजपा के बलदेव औलख राज्यमंत्री अंतिम दौर की मतगणना में आगे निकल गए हैं। इस तरह रामपुर में भाजपा ने अपनी दो पुरानी सीटों पर वापसी कर सकती है। जिन तीन सीटों पर सपा की जीत हुई थी वही उम्मीदवार काफी अंतर से आगे हैं। इनमें सांसद आजम खां उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और चमरौआ से नसीर खां की जीत सुनिश्चित है।

मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की राजबाला को 32वें अंतिम राउंड में 97881 वोट मिले, जबकि सपा के विजय सिंह को 91750 वोट मिले। इस तरह से राजबाला को 6131 वोटों से जीत गई हैं। वहीं बिलासपुर से भाजपा के बलदेव औलख अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अमरजीत सिंह पांच सौ वोटों से आगे चल रहे हैं।

अंतिम दौर की मतगणना में बल्देव औलख को बढ़त मिलने लगी है। इस तरह से शहर से आजम खां 71 हजार, स्वार से अब्दुल्ला 61 हजार और चमरौआ से सपा के नसीर खां 36 हजार वोट से आगे हैं। इस तरह 2017 की तरह इस बार भी जिले की पांच सीटों में तीन सपा और दो भाजपा को पुरानी सीटें वापस हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Moradabad Election Results 2022 LIVE : फूल खिलेगा या दौड़ेगी साइकिल, जानिए किसको, कहां और कितने मिल रहे वोट

संबंधित समाचार