यूपी चुनाव 2022: फिरोजाबाद में सपा ने मारी जीत की हैट्रिक, भाजपा उम्मीदावरों हरिओम यादव हारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। साल 2017 विधानसभा चुनाव में चली भगवा लहर में गढ़ को बचाने वाले यादव लैंड एक बार फिर अजेय रहा और समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत की हैट्रिक लिख दी। दो बार के विधायक रहे मुलायम सिंह के समधी और सपा के बागी नेता हरिओम यादव भाजपा से मैदान में उतरे, लेकिन यादवों के …

फिरोजाबाद। साल 2017 विधानसभा चुनाव में चली भगवा लहर में गढ़ को बचाने वाले यादव लैंड एक बार फिर अजेय रहा और समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत की हैट्रिक लिख दी। दो बार के विधायक रहे मुलायम सिंह के समधी और सपा के बागी नेता हरिओम यादव भाजपा से मैदान में उतरे, लेकिन यादवों के किले को फतह नहीं कर पाए। सियासत के सूरमा को नए नवेले सपा नेता ने शिकस्त दे दी।

वर्ष 2012 में गठित सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र को सपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर सर्वाधिक मतदाता 1.15 लाख यादव है। इसके बाद ठाकुर व अन्य समाज के मतदाताओं का नंबर आता है। 2012 और 2017 में सपा से जीत हासिल करने वाले हरिओम यादव ने 2018 से पार्टी से बगावत शुरू कर दी। आखिरी में उन्होंने पंचायत चुनाव में खुलकर भाजपा का साथ दिया और चुनाव से पहले शामिल भी हो गए। बागी को चित करने के लिए सपा ने कमर कस ली।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: कुंडा से फिर विजई हुए राजा भैया, लगातार सातवीं बार जीते चुनाव

संबंधित समाचार