चार राज्यों में भाजपा के बढ़िया प्रदर्शन पर राजस्थान प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल
जयपुर। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बढ़िया प्रदर्शन के उपलक्ष्य में गुरूवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्यालय पर जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक दूसरे पर रंग लगाकर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि भाजपा अब …
जयपुर। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बढ़िया प्रदर्शन के उपलक्ष्य में गुरूवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश मुख्यालय पर जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक दूसरे पर रंग लगाकर बधाई दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि भाजपा अब और अधिक अहंकारी हो जायेगी क्योंकि उसने महंगाई और बेजरोजगारी के मुद्दे पर कोई काम किए बिना जीत हांसिल की है।
राजधानी जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनाने पहुंचे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर रंग लगाकर, ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचकर विधानसभा चुनावों में भाजपा की चार राज्यों में बढ़िया प्रदर्शन पर खुशी का इजहार किया। कुछ उत्साही कार्यकर्ता जेसीबी मशीन में बैठकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जेसीबी मशीन में बैठकर आये एक कार्यकता ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चलाने पर योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्धी हासिल की है… उसी बुलडोजर में हम सवार होकर आये हैं।
” भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने चार राज्यों में पार्टी के बढ़िया प्रदर्शन पर खुशी का इजजार करते हुए कहा कि यह तो पहली झांकी है, अभी राजस्थान बाकी है। पूनियां ने ट्वीट किया, ” यह तो पहली झांकी है, अभी राजस्थान बाकी है।” भाजपा की पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने कहा, ”हमारी नीतियों और हमारे काम को लोगों ने पंसद किया है।
जहां-जहां हमारी सरकार थी.. वहां हमने दोहराया है.. यानि हमारी नीतियों को और हमारे काम को लोगों ने पसंद किया है लेकिन कांग्रेस जहां उसकी सरकार थी, वहां पर बहुत बुरी तरह से हारी है और अपनी सीटें नहीं बचा पायी है।” विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा अब और अधिक अहंकारी बन जायेगी। उन्होंने कहा, ” ऐसा प्रतीत होता है कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट नहीं डाले गये। इन नतीजों से भाजपा और भी अहंकारी हो जायेगी। महंगाई बढ़ेगी। जब वे बिना कोई काम किए जीत रहे हैं तो अब जनता के लिए कोई काम क्यों करेंगे।
ये भी पढ़ें-
पंजाब चुनाव: मुख्यमंत्री चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से चुनाव हारे
