पीलीभीत: भगवामयी हुई तराई, चारों सीटों पर खिला कमल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना पूरी होने के बाद तराई एक बार फिर भगवामयी हो गई। चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने सपा को पछाड़ते हुए जीत दर्ज कराई। बरखेड़ा सीट ने एक बार फिर रिकार्ड मतों से कमल खिलाया। इसी के साथ भाजपाई चारों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने …

पीलीभीत, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना पूरी होने के बाद तराई एक बार फिर भगवामयी हो गई। चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने सपा को पछाड़ते हुए जीत दर्ज कराई। बरखेड़ा सीट ने एक बार फिर रिकार्ड मतों से कमल खिलाया। इसी के साथ भाजपाई चारों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हुए।

सदर सीट पर मौजूदा विधायक संजय सिंह गंगवार ने सपा के डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार को 7630 वोट से हराया। उन्हें कुल 124782 वोट मिले। बरखेड़ा विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव की तरह इस बार भी रिकार्ड जीत मिली। भाजपा के स्वामी प्रवक्तानंद ने 81838 वोट से सपा के हेमराज वर्मा को शिकस्त दी। उन्हें कुल 151498 वोट मिले।

पूरनपुर सीट पर मौजूदा विधायक बाबूराम पासवान ने 26817 वोट से जीत दोहराई। उन्हें 134204 वोट मिले। बीसलपुर सीट पर मौजूदा विधायक रामसरन वर्मा के बेटे विवेक वर्मा ने 50879 वोट से सपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार को हराया। उन्हें 120675 वोट मिले।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: सदर सीट पर भाजपा के संजय सिंह ने 7630 वोट से दर्ज की जीत

 

संबंधित समाचार