टनकपुर: धामी को सीएम बनाए पार्टी, मैं सीट छोड़ने को तैयार – गहतोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत सीट से भाजपा से दोबारा विधायक निर्वाचित हुये कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा से हुयी हार दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके छह माह में किए विकास कार्यों को देखते हुए मैं पार्टी से उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग करता हूं। अगर वह सीएम बनाते …

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत सीट से भाजपा से दोबारा विधायक निर्वाचित हुये कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा से हुयी हार दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके छह माह में किए विकास कार्यों को देखते हुए मैं पार्टी से उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग करता हूं। अगर वह सीएम बनाते हैं तो उनके लिए मैं अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हूं।

कैलाश गहतोड़ी ने मीडिया से कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुर्भाग्य से चुनाव हारे हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। धामी को काफी कम मात्र छह माह का कार्यकाल मिला, लेकिन उन्होंने अपनी नीतियों और कार्यों से भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी को पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। उनके लिए वे चम्पावत की सीट छोड़ने को तैयार हैं। प्रदेश की जनता भी उन्हें ही मुख्यमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह खटीमा क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा कि एक यशस्वी और युवा मुख्यमंत्री को हार का मुंह देखना पड़ा है।

उनकी हार से खटीमा क्षेत्र की जनता भी दुखी है। कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि उत्तराखंड में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, राज्य में विकास को गति देने के लिए धामी जैसे युवा नेता को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाना जरूरी है।

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका