बिजनौर : बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबवाला में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घर लौटे मकान स्वामी ने टूटे हुए ताले तथा बिखरा हुआ सामान देखा तो उसने घटना की सूचना डायल 112 टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटना की …

बिजनौर/धामपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम हबीबवाला में एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घर लौटे मकान स्वामी ने टूटे हुए ताले तथा बिखरा हुआ सामान देखा तो उसने घटना की सूचना डायल 112 टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी।

गांव हबीबवाला निवासी फहीम अहमद पुत्र नसीम अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही उसके बहनोई मौहम्मद अहमद पुत्र जगदीश एक माह पहले बीमार बच्ची का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे। वह वहां पर रहकर बेटी का उपचार करा रहे थे। फहीम उनके घर पर रहकर मकान की देखभाल कर रहा था। मंगलवार की रात्रि वह घर के दरवाजे बंद कर ताले लगाकर अपने घर आ गया था।

सुबह होने पर उसने वापस लौट कर देखा तो कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। चोरों ने अलमारी में संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के कंगन, यह गले की चैन, एक चांदी का सेट, एक कीमती घड़ी व बच्ची के ऑपरेशन के लिए रखी लगभग 70 हज़ार की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। चोरी की सूचना पाकर मकान स्वामी भी अपने घर पहुंच गया।

पुलिस का कहना है कि बेटी के बीमार रहने के कारण आर्थिक तंगी से वह टूट चुका है। चोरों ने उसके घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर और मुसीबत में डाल दिया है। पीड़ित ने घटना की पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र खुलासे की मांग किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह का कहना है कि जल्दी ही पुलिस घटना का खुलासा कर माल बरामद कर लेगी साथ ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़ें:-बिजनौर : तीन बच्चों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, दो की मौत, तीसरा घायल

संबंधित समाचार