अमरोहा : हसनपुर में नवनिर्वाचित विधायक का समर्थकों ने किया स्वागत
अमहोरा/हसनपुर, अमृत विचार। महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा हसनपुर विधानसभा से लगातार दूसरी बार भाजपा का परचम लहराने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और अपने नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत करने के लिए देर रात तक इंतजार करते रहे और नगर में पहुंचते ही नवनिर्वाचित विधायक का फूल माला एवं गुलाल से भव्य स्वागत …
अमहोरा/हसनपुर, अमृत विचार। महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा हसनपुर विधानसभा से लगातार दूसरी बार भाजपा का परचम लहराने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और अपने नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत करने के लिए देर रात तक इंतजार करते रहे और नगर में पहुंचते ही नवनिर्वाचित विधायक का फूल माला एवं गुलाल से भव्य स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा समर्थकों भारी जोश देखा गया और वही हसनपुर विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत दर्ज कराने में महेंद्र सिंह खड़गवंशी कामयाब हुए।गुरुवार को मतगणना होने के बाद नवनिर्वाचित विधायक प्रमाण पत्र लेकर निकले तो अमरोहा हसनपुर के बीच कई गांव में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत किया गया।
नगर स्थित मंडी समिति पर गुड गल्ला व्यापार मंडल द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। और जैसे ही देर रात्रि विधायक का काफिला अमरोहा बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया और जमकर गुलाल उड़ा कर अपनी खुशी का इजहार किया। विजई जुलूस में कार्यकर्ता योगी तो आएंगे ही, जो राम को लेकर आए हैं उनको लेकर आएंगे आदि गानों की धुन पर जमकर थिरक रहे थे।विजय जुलूस निकाला और खुशी में मिठाई बांटें।
नगर के अमरोहा बस स्टैंड से भाजपा और भगवा झंडे के साथ निकला जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर पहुंचा। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने विजयी नारा लगाते हुए एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि नतीजों ने यह साबित कर दिया कि आम जनता भाजपा के साथ है और मोदी-योगी की सरकार चाहती है।
भाजपा सरकार के कार्यों और उसकी नीतियों से देशवासी खुश है। भाजपा की कुशल राजनीति का नतीजा है बेहतर चुनाव परिणाम है। भाजपा देश के सभी राज्यों में अपनी सरकार बनाएगी। जुलूस में जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, मयंक अग्रवाल, राजपाल सैनी, शिखर अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजय शर्मा, हेमराज सैनी, ईश्वर चंद गुर्जर, शिवकुमार खड़गवंशी, मनोज शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, विवेक गुप्ता, राजेंद्र खड़गवंशी, महेश खड़गवंशी, सौरभ गुप्ता, शुभम अग्रवाल, कैलाश खड़गवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल थी।
