Russia Ukraine War: रूस का आरोप- जैविक हथियारों का निर्माण करा रहा यूक्रेन, जेलेंस्की ने दिया बच्चों का हवाला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

यूक्रेन। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वो अमेरिका के सहयोग से जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा है। और उसे इससे संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके दो बच्चे हैं वो ऐसा क्यों करेंगे। यूक्रेन …

यूक्रेन। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वो अमेरिका के सहयोग से जैविक हथियारों का निर्माण कर रहा है। और उसे इससे संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके दो बच्चे हैं वो ऐसा क्यों करेंगे।

यूक्रेन ने रूस के उस आरोप को खारिज किया है जिसमें रूस ने कहा था कि यूक्रेन अमेरिका के सहयोग से देश में बायोलॉजिकल हथियारों का निर्माण कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके भी दो बच्चे हैं और वो एक जिम्मेदार देश के राष्ट्रपति है और देश का हर बच्चा उनके बच्चे जैसा ही है। उन्होंने कहा कि उनके देश में भारी तबाही मचाने वाले किसी तरह के जैविक हथियार का निर्माण नहीं हुआ है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने रूस को जैविक हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी और कहा कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ जैविक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे अब तक के सबसे गंभीर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर शेयर अपने वीडियो में जेलेंस्की ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं एक जिम्मेदार देश का राष्ट्रपति हूं, हम एक जिम्मेदार देश हैं। मैं दो बच्चों का पिता भी हूं। मेरे देश की जमीन पर किसी तरह का केमिकल हथियार या भारी तबाही मचाने वाला कोई हथियार नहीं बनाया गया है।

ये भी पड़ें-

Russia Ukraine War: रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडेन प्रशासन से यूक्रेन में पोलैंड के लड़ाकू विमान भेजने की मांग की

संबंधित समाचार