चीन के चांगचुन शहर में फिर बढ़े कोविड​​-19 के मामले, लगा लॉकडाउन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का शुक्रवार को आदेश दिया। चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड​​-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है। इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना …

बीजिंग। चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का शुक्रवार को आदेश दिया। चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड​​-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है। इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा।

वहीं गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और परिवहन सम्पर्क निलंबित कर दिए गए हैं। चीन में शुक्रवार को देशभर में स्थानीय संचरण के 397 और मामले सामने आये, जिनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में आये हैं।

शहर के भीतर केवल दो मामले सामने आये। हालांकि, अधिकारियों ने महामारी के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत एक या अधिक मामले वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़ें:- गोवा: कांग्रेस, MGP का मत प्रतिशत घटा तो भाजपा और आप का बढ़ा, निर्वाचन आयोग ने जारी किए ये आंकड़े…

संबंधित समाचार