पीलीभीत: नशा करने के लिए नहीं दिए रुपये तो कर दी वृद्धा की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमरिया। नशा करने के लिए रुपये देने से इनकार करने पर गांव के ही एक युवक ने बुजुर्ग महिला की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की। जिसके बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। …

अमृत विचार, अमरिया। नशा करने के लिए रुपये देने से इनकार करने पर गांव के ही एक युवक ने बुजुर्ग महिला की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की। जिसके बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर गड़ासा भी बरामद किया गया।

अमरिया थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव निवासी सईदा बेगम (60) पत्नी हबीब अहमद का शव अपने ही मकान में लहूलुहान हालत में मिला था। इसकी सूचना मिलने पर बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव कटघर निवासी मृतका का भाई रईस अहमद मौके पर पहुंचे थे और सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। फिर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। भाई की तहरीर पर गांव के ही कमलेश उर्फ अरविंद पुत्र वेदराम के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस घटना के खुलासे के लिए जुट गई। देर रात तक दबिश दी गई, लेकिन हत्यारोपी नहीं मिल सका। दूसरे दिन शुक्रवार तड़के मुखबिर से मिली सूचना के बाद दबिश देकर पुलिस ने हत्यारोपी को धर दबोचा। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसमें खुलासा हो गया। इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि आरोपी वृद्धा से नशा करने के लिए अक्सर रुपये ले जाया करता था। वृद्धा ने जब रुपये देने से इनकार कर दिया तो उसने गड़ासे से वार कर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: काउंटडाउन स्टार्ट, अब तेरा क्या होगा कालिया…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा