पीलीभीत: उड़का दल ने पकड़ी लकड़ी भरी पिकअप, सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पीटीआर के जंगल में अवैध कटान और अवैध शिकार को लेकर अफसर अब संजीदा हो गए। जंगल में होने वाले अवैध काम को रोकने के लिए दोबारा से उड़का दल को सक्रिय कर दिया है। शुक्रवार को उड़का दल ने मुखबिर की सूचना पर बरेली हाईवे पर लकड़ी से भरी पिकअप को …

पीलीभीत, अमृत विचार। पीटीआर के जंगल में अवैध कटान और अवैध शिकार को लेकर अफसर अब संजीदा हो गए। जंगल में होने वाले अवैध काम को रोकने के लिए दोबारा से उड़का दल को सक्रिय कर दिया है। शुक्रवार को उड़का दल ने मुखबिर की सूचना पर बरेली हाईवे पर लकड़ी से भरी पिकअप को पकड़ लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें जंगल से अवैध रूप से निकाली गई लकड़ी के बोट भरे हुए थे। जब चालक से लकड़ी का परमिट मांगा तो वह दिखा नहीं सका। इस पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी जब्त करने के बाद गाड़ी को भी सीज कर दिया है।

शुकवार को दोपहर एक बजे एक पिकअप लकड़ी भरकर बरेली की ओर जा रही थी। इस पर वन विभाग की टीम ने सूचना पर घेराबंदी कर देवहा पुल से आगे गाड़ी को रोक लिया। जिसमें लकड़ी भरी हुई थी। जब वन की टीम ने चालक से पूछताछ की, तो उसने अपना अफताफ वली पुत्र इरशाद वली जोकि न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला यार खां का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि यह लकड़ी अवैध रूप से जलौनी सोख्ता ले जा रहा था।

पूछताछ करने के बाद गाड़ी और लकड़ी को माला एसडीओ के सुपुर्द कर दिया। जहां उनकी ओर से चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस काटा गया है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सूचना पर वन विभाग के उड़कादल ने पकड़ा था। पकड़े गए युवक के खिलाफ केस काटा गया है।

संबंधित समाचार