बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, चार मकान जलकर हुए राख, आठ लाख का हुआ नुकसान
बहराइच। जिले की बहरामपुर ग्राम पंचायत के बाढ़ और कटान पीड़ित लोग आदमपुर नहर पटरी पर निवास करते हैं। शुक्रवार शाम को गांव निवासी ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार ग्रामीणों के मकान जल गए। साढ़े तीन लाख नकदी समेत आठ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कैसरगंज तहसील का …
बहराइच। जिले की बहरामपुर ग्राम पंचायत के बाढ़ और कटान पीड़ित लोग आदमपुर नहर पटरी पर निवास करते हैं। शुक्रवार शाम को गांव निवासी ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार ग्रामीणों के मकान जल गए। साढ़े तीन लाख नकदी समेत आठ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कैसरगंज तहसील का ग्राम पंचायत बहरामपुर कटान पीड़ित है। यहां के ग्रामीण आदमपुर नहर पटरी पर निवास कर रहे हैं।
शुक्रवार शाम को गांव निवासी छेदी के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फूस के मकान में रखे सिलेंडर में आग पकड़ लिया। विस्फोट के चलते सिलेंडर 50 मीटर दूर जाकर गिरा। जिससे पड़ोसी राधा देवी, भगवान दीन, राधेश्याम के मकान जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। अनाज, कपड़ा, बर्तन और बिस्तर सब जल गया। अग्निकांड में छेदी का साढ़े तीन लाख रुपए नकदी भी जल गया। आग लगने की सूचना तहसील को दी गई।
एसडीएम महेश कुमार कैथल, तहसीलदार शिव प्रसाद और थानाध्यक्ष राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। लेखपाल सुरेश चंद्र ने क्षति रिपोर्ट बनाई। ग्रामीणों के मुबातिब आठ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सभी खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। एसडीएम ने तिरपाल और कंबल वितरित किया। साथ कोटेदार और ग्राम प्रधान को खाना के इंतजाम के निर्देश दिए।इस दौरान उप निरीक्षक अनिल कुमार, टीएन मौर्य, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, ग्राम प्रधान मंगल प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
मकान निर्माण के लिए रखी थी नकदी
गांव निवासी छेदी ने रोते हुए उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल से बताया कि गोंडा के बांभुआ में स्थित खेत को उसने बेचा था। मकान निर्माण के लिए साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रखी थी। सब जल गया है। इस पर एसडीएम और थानाध्यक्ष ने पीड़ित को ढांढस बंधाते हुए मुआवजा देने की बात कही।
यह भी पढ़े:-बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म, कॉलोनीवासियों ने किया हाइवे जाम
