लखनऊ: शौक पूरे करने के लिए महज 19 साल की उम्र में बन गया शातिर चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सही उम्र के साथ अगर सही संगति और सही दिशा न मिले तो हमेशा इंसान गलत रास्ते पर चला जाता है। शहर के पॉश इलाके एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-10 में रहने वाले बृजेश साहू की कहानी कुछ ऐसी ही है। गलत संगति ने महज 19 साल की उम्र में ही अच्छे परिवार के बृजेश …

लखनऊ। सही उम्र के साथ अगर सही संगति और सही दिशा न मिले तो हमेशा इंसान गलत रास्ते पर चला जाता है। शहर के पॉश इलाके एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-10 में रहने वाले बृजेश साहू की कहानी कुछ ऐसी ही है। गलत संगति ने महज 19 साल की उम्र में ही अच्छे परिवार के बृजेश को शातिर चोर बना दिया।

आशियाना पुलिस ने उसे शुक्रवार को लाखों रुपए के चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से दो पैक्ड एलईडी टीवी, सात कैमरा फ्लैश, एक डीवीआर, एक कार टच मॉनीटर, सात मोबाइल फोन, छह साइकिल, सात हेलमेट, दो ड्रिल मशीन, चार गाड़ी के रिम आदि सामान बरामद किये गए।

लग चुकी थी चोरी की लत, पार्टियों, दुकानों और घरों से चुरा लेता था कीमती सामान

मिली जानकारी के अनुसार बृजेश के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। घर की मानी हालत अच्छी थी, पर बेफिजूल खर्चों पर पाबंदी के चलते अपने शौकों को पूरा करने के लिए बृजेश ने कम उम्र में ही चोरी का रास्ता अख्तियार कर लिया। आशियाना कोतवाली प्रभारी दीपक पांडेय ने बताया कि बृजेश पिछले कई दिनों से चोरियां कर रहा था।

वह शादी पार्टियों, दुकानों, लोगों के घरों से सामानों की चोरी कर लेता था, फिर इन्हें बेचकर अपने शौक पूरे करता था। कुछ ही समय में उसे चोरी की पूरी लत लग चुकी थी। बृजेश से आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है कि उसने कितने जगहों से क्या-क्या सामानों की चोरियां की हैं।

यह भी पढ़े:-पुलिस मुठभेड़ में तमंचे के साथ उन्नाव का शातिर अपराधी गिरफ्तार

संबंधित समाचार