आगरा: दृष्टिहीन महिला के साथ आरोपी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति की तहरीर पर केस दर्ज
आगरा। थाना एत्म्माददुद्दौला क्षेत्र में ट्रांस यमुना में रहने वाली दृष्टिहीन महिला के साथ आरोपी ने शर्मनाक हरकत की। मामले में पति ने थाने में शिकायत की। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने धारा 452 और 354 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बता दें, अकेली दृष्टिहीन महिला के घर में आरोपी …
आगरा। थाना एत्म्माददुद्दौला क्षेत्र में ट्रांस यमुना में रहने वाली दृष्टिहीन महिला के साथ आरोपी ने शर्मनाक हरकत की। मामले में पति ने थाने में शिकायत की। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने धारा 452 और 354 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बता दें, अकेली दृष्टिहीन महिला के घर में आरोपी शेरू निवासी मोतीबाग घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने उसे शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। शाम को जब उसका पति घर लौटा तो उसने सारी बात बताई।
पीड़िता के पति ने बताया कि वह काम पर जाता है। उसके बाद उसकी पत्नी घर पर अकेली रह जाती है। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर में घुस आया। पत्नी जब मदद के लिए शोर मचाने लगी तो पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गया।
पढ़ें- आगरा: ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन की अनोखी पहल, मरीजों का दूर किया भ्रम
