कौशांबी: सिराथू सीट पर मतगणना के दौरान हुए बवाल को लेकर 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में बीते 10 मार्च को ओसा मंडी में मतगणना रुकने के बाद हुए बवाल में पुलिस ने 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह केस मंझनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। इस बवाल …
कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में बीते 10 मार्च को ओसा मंडी में मतगणना रुकने के बाद हुए बवाल में पुलिस ने 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह केस मंझनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। इस बवाल में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग भी की थी। लेकिन पुलिस हवाई फायरिंग की बात से इनकार कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान मंडी स्थल के बाहर कुछ उपद्रवियों ने बवाल कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने करीब 400 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी ने सपाइयों द्वारा बवाल करने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़े:-Gulmohar Shooting: मनोज बाजपेयी ने शुरू की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
