बहराइच: बुआ और भतीजी ने विषाक्त खाकर दी जान, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहराइच। हुजूरपुर के ग्राम पंचायत भंगहा सिंगहिया निवासी बुआ और भतीजी ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा सिंगहिया निवासी सुशीला (17) पुत्री …
बहराइच। हुजूरपुर के ग्राम पंचायत भंगहा सिंगहिया निवासी बुआ और भतीजी ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहा के मजरा सिंगहिया निवासी सुशीला (17) पुत्री राम धीरज चौहान और जल वर्षा (13) पुत्री मुंशीलाल रिश्ते में बुआ और भतीजी हैं। दोनों ने शनिवार को एकसाथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग सीएचसी चिरैयाटांड़ ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोपहर में इलाज के दौरान बुआ और भतीजी की मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं एक साथ दोनों की मौत से क्षेत्र में तरह तरह की अफवाह उड़ रही है।
पढ़ें-बदायूं: सपा-भाजपा की जीत पर समर्थकों ने लगाई थी अनोखी शर्त, परिणाम आने पर लिखितनामा हो रहा वायरल
