सीतापुर: बहन के अंतिम संस्कार में जा रहे भाई की ब्लेडयुक्त तार से गर्दन कटने से हुई मौत
सीतापुर। थाना क्षेत्र में बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर शनिवार की दोपहर खेत में लगे ब्लेडयुक्त तार से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की गर्दन ब्लेड युक्त तार से कट गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस …
सीतापुर। थाना क्षेत्र में बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर शनिवार की दोपहर खेत में लगे ब्लेडयुक्त तार से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की गर्दन ब्लेड युक्त तार से कट गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। रेउसा इलाके के लोनियन पुरवा मजरा अकसोहा गांव निवासी राम प्रवेश 30 पुत्र गुरुचरन शनिवार को अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्राम समसिनपुरवा मजरा सेउता को बाइक से जा रहा था।
इस बीच अचानक सामने से चार पहिया वाहन आने पर साइड लेते समय राम प्रवेश की बाइक अनियंत्रित होकर सिकौहा के दक्षिण रेउसा चद्रसेनी मार्ग पर त्रिभुवन भार्गव के खेत में लगे ब्लेडयुक्त तार से जा टकराई। जिससे बाइक चालक राम प्रवेश की गर्दन में ब्लेडयुक्त तार फंसने से उसकी गर्दन कट गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस दुखःद घटना से हर कोई यह कह रहा है कि संयोग ही कहा जाय कि भाई बहन की मौत एक ही दिन हुई। उधर बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोग भाई की प्रतीक्षा कर रहे थे। बहन का शव श्मशान के लिए तैयार था। बस भाई का इंतजार था कि भाई भी अपनी बहन का अंतिम दर्शन कर ले, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।
जीवित रहते शायद भाई को बहन के अंतिम दर्शन भी नही होने थे और सूचना मिली की बहन के गांव से महज दो किलोमीटर की दूरी पर भाई की ब्लेडयुक्त तार में फंस कर गर्दन कटने से मौत हो गई है। इस दुखदायी सूचना से दोनों बहन भाई के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बताया जाता है कि राम प्रवेश की बहन धर्मा देवी 38 वर्ष पत्नी धर्मराज की लम्बे समय से बीमारी के चलते शनिवार को मृत्यु हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल में 77 और डीजल में 55 रुपये का उछाल, श्रीलंका में एक और तेल कंपनी ने बढ़ाई कीमत
