उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में वन विभाग के जंगल में लगी आग, मचा हड़कंप
उन्नाव। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते वन विभाग के जंगल में भीषण आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी के साथ बढ़ने लगी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को आग की सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। जिससे बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग …
उन्नाव। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते वन विभाग के जंगल में भीषण आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी के साथ बढ़ने लगी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को आग की सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। जिससे बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खण्ड के गांव नया खेड़ा के पास स्थित वन विभाग के जंगल में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग लग गई। हवा तेज होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरे जंगल की तरफ फैलने लगी। वहीं आग को देखते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी तत्काल दमकल को दी। जिससे मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी के साथ दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया वहीं हवा तेज होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। और भारी मशक्कत के बादआग पर काबू पा लिया। मामले पर बोलते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के जंगल में आग लग गई थी। ये आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विभाग ने बताया कि आग को देखने से ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने बीड़ी या सिगरेट जलता हुआ फेंक दिया है, जिससे हवा का रुख तेज होने के कारण आग लग गई है। वन विभाग ने बताया कि इस आग से जंगल में स्थित हरे पेड़ों को भी काफी नुकसान हुआ है। हवा तेज ना होती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: हार से तिलमिलाए हाजी रिजवान कुरैशी, सपा और भाजपा पर सेटिंग का आरोप
