लखनऊ: कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नगद उड़ा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली अंतर्गत सहारा हॉस्पिटल के समीप शनिवार शाम चोरों ने एक कार का शीशा तोड़ उसमें रखे 50 हजार रुपए नगद व जरूरी कागजातों पर पर हाथ साफ कर दिया। कार के मालिक बीबीडी ग्रीन सिटी निवासी देवेंद्र कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। देवेंद्र ने बताया कि वे …

लखनऊ। विभूतिखंड कोतवाली अंतर्गत सहारा हॉस्पिटल के समीप शनिवार शाम चोरों ने एक कार का शीशा तोड़ उसमें रखे 50 हजार रुपए नगद व जरूरी कागजातों पर पर हाथ साफ कर दिया। कार के मालिक बीबीडी ग्रीन सिटी निवासी देवेंद्र कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

देवेंद्र ने बताया कि वे सोनभद्र जिले में जलजीवन मिशन में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता का सहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह पिता को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जाना था। इसके लिए उन्होंने पैसे निकाले थे। कार को अस्पताल के बाहर खड़ी करके वे अंदर गए हुए थे। वापस आकर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखे 50 हजार रुपए नगद व जरूरी कागजात गायब थे।

यह भी पढ़ें: Yogi Sarkar 2.0 : होली के बाद शपथ लेगी यूपी की नई सरकार!

संबंधित समाचार