रामपुर के पूर्व एसपी और सीओ के खिलाफ विजीलेंस में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। जिले में छह माह पूर्व एसपी रहे शगुन गौतम और सीओ रहे विद्याकिशोर शर्मा पर विजिलेंस में मामला दर्ज किया गया है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। रामपुर के आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने दोनों अफसरों की सेंट्रल विजिलेंस कमीशन में शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि रामपुर में …

रामपुर,अमृत विचार। जिले में छह माह पूर्व एसपी रहे शगुन गौतम और सीओ रहे विद्याकिशोर शर्मा पर विजिलेंस में मामला दर्ज किया गया है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप है। रामपुर के आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने दोनों अफसरों की सेंट्रल विजिलेंस कमीशन में शिकायत की थी।

आरोप लगाया गया था कि रामपुर में सीओ सिटी रहे विद्या किशोर शर्मा और एसपी शगुन गौतम ने यहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। एक अस्पताल में गैंगरेप के मामले में संचालक से लाखों रुपयों की डील हुई, जिसके चलते पीड़िता की एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई थी। बाद में सीएम के दौरे के दौरान जब महिला ने आत्मदाह की धमकी दी, तब एफआईआर दर्ज की गई।

शिकायत में तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर का वीडियो भी दिया गया, जिस पर शासन ने डीएसपी विद्या किशोर को निलंबित भी किया था। शिकायत के साथ में कुछ वीडियो लिंक और आडियो भी भेजी गयी थी। दानिश खां की शिकायत पर सेंट्रल विजिलेंस ने गोपनीय जांच करायी और अब शिकायत दर्ज कर ली है। आईपीएस शगुन फिलहाल प्रयागराज स्थित सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक हैं।

ये भी पढ़ें-

शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गिरोह की महिलाएं

संबंधित समाचार