बहराइच: पाड़ ढहने से राजगीर और श्रमिक समेत चार घायल, किया गया लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा के गोड़वा गांव में एक राजगीर अपने मकान का निर्माण कर रहा था। पाड ढहने से राजगीर और श्रमिक समेत चार लोग घायल हो गए। राजगीर को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। नानपारा कोतवाली के गोड़वा गांव निवासी घूरे (40) पुत्र मेहीलाल मकान निर्माण का काम करते हैं। इस …

बहराइच। नानपारा के गोड़वा गांव में एक राजगीर अपने मकान का निर्माण कर रहा था। पाड ढहने से राजगीर और श्रमिक समेत चार लोग घायल हो गए। राजगीर को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

नानपारा कोतवाली के गोड़वा गांव निवासी घूरे (40) पुत्र मेहीलाल मकान निर्माण का काम करते हैं। इस समय घूरे अंपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। शनिवार राजगीर घूरे लकड़ी के पाड पर चढ़कर दीवाल बना रहे थे। जबकि तीन श्रमिक अन्य कार्य पास में कर रहे थे। पाड़ पर भार अधिक होने से नीचे गिर गया। राजगीर और श्रमिक घायल हो गए। सभी को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। यहां श्रमिकों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

जबकि राजगीर को ईएमटी राना सिंह के साथ बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज बहराइच के डॉक्टर ने बताया कि शरीर में लकड़ी के घुसने से हालत गंभीर है।

पढ़ें-अयोध्या: सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ की अश्लील टिप्पणी, सपा समर्थक नामजद

संबंधित समाचार