रायबरेली: हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुये रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के गढ़ के रूप से प्रसिद्ध रायबरेली का गांधी परिवार से लंबा नाता रहा है। हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी का यहां से सूपड़ा साफ हो गया। …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुये रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के गढ़ के रूप से प्रसिद्ध रायबरेली का गांधी परिवार से लंबा नाता रहा है। हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी का यहां से सूपड़ा साफ हो गया। शर्मनाक हार से क्षुब्ध पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस हाईकमान में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें इस्तीफा सौप दिया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में रायबरेली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटो पर पार्टी का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। कभी यहां की सभी सीटों पर अपना झंडा बुलंद करने वाली कांग्रेस के उम्मीदवार पांच में से तीन सीट पर अपनी जमानत भी न बचा सके। केवल सरेनी और बछरांवा में वोट प्रतिशत कुछ ठीक था, जहाँ सरेनी में लगभग 20 प्रतिशत और करीब 27 प्रतिशत कांग्रेस का वोट था।

पंकज तिवारी ने त्यागपत्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वह जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते है लेकिन पार्टी की विचारधारा के लिए अपनी अंतिम सांस तक काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़े:-अयोध्या: कपड़े की दुकान में आग लगने से नगदी और सामान राख, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

संबंधित समाचार