गाजियाबाद: बाइक सवार युवकों ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। खोड़ा की एक कालोनी में खरीदारी कर रही महिला को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसके बाद उसे एक कमरे में पटल दिया गया जहां दो तीन लोग और थे। ये सभी लोग नशे में थे। महिला ने इनका विरोध किया और किसी …

गाजियाबाद। खोड़ा की एक कालोनी में खरीदारी कर रही महिला को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसके बाद उसे एक कमरे में पटल दिया गया जहां दो तीन लोग और थे। ये सभी लोग नशे में थे। महिला ने इनका विरोध किया और किसी तरीके से इनके चंगुल से भाग निकली और घर की छत से कूदकर अपनी जान बचाई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: शुभेंदू अधिकारी ने बनर्जी के खिलाफ निष्पक्ष तरीके से जीत हासिल नहीं की: मजूमदार

संबंधित समाचार