कानपुर: होलिका दहन स्थल पर कब्जे का मुद्दा उठाने पर भाजपा नेता पर दबंगों ने किया हमला, मचा हड़कंप
कानपुर। थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक में कस्बे के तिराहे पर होलिका दहन स्थल पर कब्जा करने के विरोध पर दो वर्गो में झड़प् हो गई। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन रात में घर जाते समय भाजपा नेता पर हमला कर दिया। किसी तरह कार भगाकर उन्होंने अपनी …
कानपुर। थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक में कस्बे के तिराहे पर होलिका दहन स्थल पर कब्जा करने के विरोध पर दो वर्गो में झड़प् हो गई। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन रात में घर जाते समय भाजपा नेता पर हमला कर दिया। किसी तरह कार भगाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है की फायरिंग भी की गई।
शनिवार को मंगलपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक की गई। इस दौरान तिराहे पर होली दहन स्थल को लेकर दो वर्गों में हुई झड़प् हो गई। बाद में रात के समय घर जाते समय एक वर्ग के लोगों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। मंगलपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता संतोष प्रताप सिंह उर्फ संतू ने बताया कि शनिवार को मंगलपुर थाने में शांति समिति की बैठक में उन्होने भूमाफियाओं द्वारा मंगलपुर तिराहे पर होलिका दहन स्थल पर कब्जे का मामला उठाया था।
देर रात जब वह अपनी गाड़ी में अनिल भदौरिया, शिवप्रताप सिंह व कौशलेंद्र सिंह के साथ घर जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान रसीद कुरैशी के दरवाजे पर पहले से घात लगाए बैठे गुजलार अफसर ,अब्दुल मन्नान कुरैशी ,गुलफाम कुरैशी, भोला कुरैशी पुत्रगण रशीद कुरैशी तथा 35 से 40 अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया व पथराव कर दिया। किसी तरह कार भगाकर खुद को बचाया।
आरोप है कि कार पर फायर कर दी। पुलिस ने गाली गलौज बलवा व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह ने बताया कि मामले में पर चार नामजद व 35 से 40 अज्ञात के खिलाफ बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दबंग पूर्व प्रधान पर कई मामले हैं दर्ज
बता दें कि होलिका दहन स्थल पर कब्जा करने वालें पूर्व प्रधान इदरीश कुरैशी पर पहले से ही कई मामले दर्ज है। एसएसटी का एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। यही नहीं डेरापुर तहसील में राजस्व में सबसे बड़ा बकाएदार भी है। तहसील प्रशासन की माने तो आरोपी पूर्व प्रधान पर करीब 35 लाख से अधिक की बकाएदारी है। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इस पर कार्रवाई नहीं होती।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष बताते हैं कि आरोपी भूमाफिया है। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। माना जा रहा है अब प्रशासन ने दबंग पूर्व प्रधान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है।
यह भी पढ़ें; बरेली: डॉ. केशव अग्रवाल पर हमले का 24 घंटे में खुलासा करने पर बरेली पुलिस सम्मानित
