लखनऊ: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत मोहिबिल्लापुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक सलमान (22) मोहिबिल्लापुर स्टेशन के समीप ताड़ीखाना में रहता था और सब्जी का ठेला लगाता था। रविवार को वह पल्टन छावनी में कटरा के समीप स्थित सुलभ शौचालय के छत पर कुछ काम से गया …

लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत मोहिबिल्लापुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक सलमान (22) मोहिबिल्लापुर स्टेशन के समीप ताड़ीखाना में रहता था और सब्जी का ठेला लगाता था।

रविवार को वह पल्टन छावनी में कटरा के समीप स्थित सुलभ शौचालय के छत पर कुछ काम से गया था। इसी दौरान छत से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण ही सलमान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल शौचालय के ठीक ऊपर से ही बिजली का हाईटेंशन तार गुजारा गया है। ऐसे में हमेशा ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

पढ़ें- बहराइच: निशान यात्रा में थिरकते रहे श्रद्धालु, जगह-जगह हुई फूलों की वर्षा

संबंधित समाचार