होली खेले पर रहें सावधान, ऐसे करें अपने बच्चों को प्रोटेक्ट
लखनऊ। होली का त्यौहार आने वाला है, ऐसे में बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी फुल तैयारी में रहते हैं। लेकिन इस फेस्टिवल में बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप अपने बच्चों को प्रोटेक्ट कर सकते हैं। ताकि बच्चें मौज-मस्ती के साथ फुल एंज्वॉय …
लखनऊ। होली का त्यौहार आने वाला है, ऐसे में बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी फुल तैयारी में रहते हैं। लेकिन इस फेस्टिवल में बच्चों का खास ख्याल रखना पड़ता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप अपने बच्चों को प्रोटेक्ट कर सकते हैं। ताकि बच्चें मौज-मस्ती के साथ फुल एंज्वॉय भी कर सके।
नेचुरल रंगों का करें प्रयोग
ं 
बच्चों को नेचुरल कलर से ही खेलना चाहिए ताकि उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन न हो। सिंथेटिक रंगों की तुलना में नैचुरल कलर में कैमिकल की मात्रा काफी कम होती है। जिसके चलते ये रंग बच्चों के लिए ज्यादा नुकसानदायक भी नहीं होते।
स्किन पर लगाएं तेल
रंग खेलने से पहले बच्चों की नाजुक स्किन के ऊपर तेल या क्रीम लगाना न भूलें। बच्चों की स्किन पर सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल लगा सकते हैं।

हाथों और पैरों को कवर करें
होली खेलने के लिए बच्चों को फुल स्लीव कपड़े पहनने चाहिए, जिससे उनके हाथ और पैर कवर रहेंगे।
बालों को बांधे

रंग खेलने से पहले बच्चों के बालों को अच्छे से बांध दें।
सही जगह पर खेलें होली
बच्चों के होली खेलने के लिए किसी सुरक्षित स्थान को चुने। जहां बच्चे पूरी तरह एंज्वॉय कर सकें।
सावधानी बरतने की दें सीख
होली खेलते वक्त बच्चों को हुड़दंग से दूर रह कर होली खेलने की सलाह दें। साथ ही उन्हें गीले फर्श पर दौड़ने से भी मना कर दें। जिससे उन्हें कोई चोट न लगे।
पढ़ें-वाराणसी: मंगलवार से होगा MLC चुनाव के लिए नामांकन, 12 अप्रैल को होगी काउंटिंग
