विधानसभा चुनाव के बाद अब MLC चुनाव की चुनौती, 9 अप्रैल को होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव निपटने के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासनिक मशीनरी जुट गई है। जिला प्रशासन की ओर से विधान परिषद चुनाव को लेकर अफसरों की ड्यूटी लगाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार 15 मार्च से नामांकन होने हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव निपटने के बाद अब विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासनिक मशीनरी जुट गई है। जिला प्रशासन की ओर से विधान परिषद चुनाव को लेकर अफसरों की ड्यूटी लगाए जाने का काम भी शुरू हो गया है। विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार 15 मार्च से नामांकन होने हैं।

विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही अब विधान परिषद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस चुनाव के लिए एक सप्ताह तक नामांकन करने का लोगों के पास मौका रहेगा। उसके बाद नामांकन पत्रों की जाँच, नाम वापसी और नौ अप्रैल को मतदान होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया विधान परिषद चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया था। नामांकन पत्रों को देने और जमा करने की भी कवायद शुरू कर दी गई थी।

उन्होंने बताया 25 मार्च को नामांकन पत्र वापसी की जा सकेगी। नौ अप्रैल को होना है चुनाव, 12 अप्रैल को मतगणना के साथ ही नतीजे आ जायेगें। इस चुनाव में जिला क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पालिका-पंचायत सदस्य मतदान करेगें। जिला प्रशासन की ओर से 15 मार्च को एमएलसी इलेक्शन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

22 मार्च तक नामांकन किया जा सकेगा। 12 अप्रैल को मतगणना के साथ ही चुनाव नतीजे घोषित कर दिए आएंगे। गौरतलब हो कि आयोग ने एमएलसी के पूर्व में जारी किए कार्यक्रम के बाद खरीदे गए नामांकन पत्र को मान्य किया है। ऐसे में पूर्व में नामांकन पत्र जमा कर चुके प्रत्याशियों नामांकन पत्र खरीद चुके प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दोबारा नहीं लेना होगा।

पढ़ें- नंदीग्राम पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों को ममता बनर्जी ने किया याद

संबंधित समाचार