अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय से लौट रहीं दो छात्राओं को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत व एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या-इलाहाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय से पढ़ कर लौट रहीं दो छात्राएं एक पिकअप की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रा के परिवार में …

अयोध्या। अयोध्या-इलाहाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय से पढ़ कर लौट रहीं दो छात्राएं एक पिकअप की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कल्याण मदरसा लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने अयोध्या इलाहाबाद मार्ग पर पिकअप लोडर नंबर यूपी 65 जीटी 38 35 ने स्कूटी से घर वापस लौट रहीं दो छात्राओं को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के चलते दोनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर ही इकरा बानों पुत्री मोइनुद्दीन उम्र 18 वर्ष निवासी कटरा टाउन भदरसा की मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा सारिका यादव पुत्री रामधारी यादव 20 वर्ष निवासी बीकापुर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इकरा बानों को मृत घोषित कर दिया।

जबकि गंभीर रूप से घायल सारिका यादव का इलाज चल रहा है । बताया जाता है कि स्कूटी सवार दोनों छात्राएं अवध विश्वविद्यालय से पढ़कर घर वापस जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मौके से ड्राइवर फरार हो गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना की सूचना पाकर दोनों छात्राओं के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे हैं। मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें:-भारतीय नौसेना में इन पदों पर निकलीं वैकेंसी, इस डेट से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

संबंधित समाचार