मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास रविवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास रविवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव गौहरपुर सुल्तानपुर निवासी 54 वर्षीय प्रीतम सिंह मजदूरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटे प्रदीप और भूपेंद्र तथा एक बेटी खुशी है। परिजनों ने बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र के गांव के लदावली में प्रीतम सिंह की ससुराल है। रविवार को वह अपनी ससुराल गए थे। देर रात लौटते समय अगवानपुर स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन मोर्चरी पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार