हरदोई: पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट, जानें मामला
हरदोई। खेत पर रखवाली कर रहे आलू किसान की हत्या उसी की पत्नी ने अपने चचेरे देवर के साथ अंजाम दी थी। पुलिस ने हत्यारिन पत्नी और उसके आशिक देवर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने आलू किसान की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 10 मार्च की सुबह सण्डीला कोतवाली …
हरदोई। खेत पर रखवाली कर रहे आलू किसान की हत्या उसी की पत्नी ने अपने चचेरे देवर के साथ अंजाम दी थी। पुलिस ने हत्यारिन पत्नी और उसके आशिक देवर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने आलू किसान की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 10 मार्च की सुबह सण्डीला कोतवाली इलाके के पलवा मजरा उत्तरकौंध के बाहर खेत में भोला सिंह के आलू के खेत में मुन्ना पुत्र हजारी का शव पड़ा मिला था।
इस मामले में मुन्ना की पत्नी निशा ने सण्डीला कोतवाली पहुंच कर सरोज कुमार पुत्र नारायण ग्राम पलवा और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया है कि इस सनसनीखेज़ वारदात के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया । जांच-पड़ताल के दौरान वारदात से जुड़े तमाम पहलुओं की गहराई से छानबीन शुरू कर दी गई। साथ ही मुखबिरों की मदद ली गई। इसी बीच जांच में सामने आया कि आलू किसान की हत्या में सरोज के अलावा आलू किसान मुन्ना की पत्नी निशा भी शामिल रही होगी।
इस तरह के क्लू हाथ आते ही पुलिस ने जांच और तेज कर दी
लेकिन इसी बीच भनक लगते ही सरोज और निशा दोनों कहीं बाहर जाने की फिराक में निकल पड़े। इसका पता होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर गदौरा से शिवपुरी रोड पर दोनों को गिरफ्तार किया। एसपी श्री द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सरोज ने बताया उसके और निशा के बीच पिछले 7 साल पहले से प्यार पनप चुका था। सरोज मुन्ना का चचेरा भाई है,इस नाते उसका घर में बेरोक-टोक आना जाना रहता था। दो साल पहले सरोज की शादी हुई थी। लेकिन उसने निशा के कहने पर अपनी पत्नी को छोड़ दिया था।
इधर दोनों के बीच पनप चुका प्यार लगातार परवान चढ़ता जा रहा था। मुन्ना को जब इसका पता चला तो वह पत्नी को शक की निगाहों से देखने लगा था। साथ ही उसे सरोज के घर आने पर एतराज़ भी था। मुन्ना के इस तरह सख्ती करने से तिलमिलाए सरोज और निशा ने मिलकर उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए साजिश का ताना-बाना बुना। जिसके तहत 9 मार्च की देर रात को मुन्ना भोला सिंह के खेत में आलू की रखवाली करने गया हुआ था। इसी बीच दोनों ने मौका मिलते ही मुन्ना की हत्या कर दी। निशा ने कुबूल किया कि उसी ने अपने पति का गला घोंटा था। पुलिस ने सरोज और निशा दोनों को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-प्लेटलेट्स दान के लिए अभी और जागरुकता बढ़ाने की जरूरत: आनंदीबेन पटेल
