मुरादाबाद : धूमधाम से निकाली गई रंग की एकादशी की शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अबीर-गुलाल और फूलों की बारिश के बीच जब रंग एकादशी शोभायात्रा निकली तो भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में होली के गीतों पर नाचते राधा-कृष्ण और मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं रंगों से सराबोर लोग एक दूजे को होली की बधाई दे रहे थे। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अबीर-गुलाल और फूलों की बारिश के बीच जब रंग एकादशी शोभायात्रा निकली तो भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में होली के गीतों पर नाचते राधा-कृष्ण और मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं रंगों से सराबोर लोग एक दूजे को होली की बधाई दे रहे थे। हर कोई होली के गीतों पर मस्ती में नाचता-ठुमकता चल रहा था।

सोमवार को राष्ट्रीय पर्व होली समिति की ओर से रंग एकादशी शोभायात्रा की शुरुआत खत्री धर्मशाला बाजीगरान से हुई। मेयर विनोद अग्रवाल ने नारियल फोड़कर फोड़ा इसके बाद शोभायात्रा शहर का भ्रमण करने निकल पड़ी। ढोल-नगाड़ों की थाप एवं डीजे पर बजते होली के गीतों पर लोग झूमते नाचते चल रहे थे। यात्रा जहां से होकर गुजरी वहां की सड़कें फूलों, रंगों एवं गुलाल अबीर से सराबोर हो गईं।

कान्हा और राधिका की हुरियारी मस्ती में शहरवासी सराबोर हो उठे। सुरक्षा की दृष्टि से साथ चल रहे पुलिस चल का भी अबीर से तिलक कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण की फूलों वाली होली, ब्रज की लठमार होली, शिव वारात, खाटूश्याम जी की झांकी, देशभक्ति की झांकी गणेशजी की झांकी, लक्ष्मीजी की झांकी, भोले नाथ, मां काली एवं संस्थापक की बगगी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूलों से शोभायात्रा स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रदेश मंत्री विपिन गुप्ता, अजय अग्रवाल ,अनुभव अग्रवाल, संजय अग्रवाल ,संजय सहगल, अमरीश अग्रवाल, अरुण कुमार रस्तोगी, विपिन अग्रवाल आदि रहे। आजाद कुमार टण्डन, विजय कुमार टण्डन, रवि महरोत्रा, राकेश कुमार टण्डन, दिनेश टण्डन, मोहन महरोत्रा, कुलदीप टण्डन, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, मुकेश टण्डन, बाबा संजीव आकांक्षी, अनुभव खन्ना अनुभव महरोत्रा पार्षद, विजय सारस्वत, प्रताप विश्नोई, सचिन टण्डन, वरुण टण्डन, दीपू टण्डन, श्याम खन्ना, दिनेश कपूर, संजय रस्तोगी, अजय शर्मा, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, विमल शर्मा का सहयोग रहा।

83 वर्षों से निकल रही शोभायात्रा
शहर की इस सबसे पुरानी शोभायात्रा की परंपरा पड़ी थी। रंग एकादशी की शोभायात्रा 83 वर्षों से निकल रही है। रंग एकादशी की परंपरा को निभाने वाली यह शोभायात्रा सन् 1939 से शहर की पुरानी परम्परा का संवाहक है। शहर के दिवंगत विशंभर नाथ टंडन के परिवारजन एवं समाज सेवी इस परंपरा को निभा रहे हैं। समय के साथ-साथ शोभायात्रा के स्वरूप में परिवर्तन आ गया है।

संबंधित समाचार